हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप खोखों में उठतीं आग की लपटें।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप संचालित खोखों में अचानक आग लगी गई। खोखों में आग की लपटें उठता देख दुकान स्वामी ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग की लपटों से खोखे के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुरानी चुंगी के समीप साहिल और सोनू का खोखा था। दोनों के दुकानों में वाहनों के पाटर्स रखे हुए थे। सोनू की दुकान में अचानक आग की लपटें उठ गई। आग की लपटों ने उसके पास ही साहिल के खोखे को भी चपेट में ले लिया। आग की घटना से साहिल का करीब 70 हजार और सोनू का करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकान स्वामियों ने बताया कि उनके खोखे के पीछे नगर निगम का डंपिंग जोन हैं। जिसमें आग लगी हुई थी। संभवत: उसी से आग की चिंगारी उठी और उससे उनका खोखा जलकर राख हो गया। प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि दुकान के अंदर एलपीजी के दो सिलेंडर भी रखे हुए थे, जो आग की लपटों पर ब्लास्ट हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में आसपास की अन्य दुकानों को लपेट में नहीं लिया। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।