फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में नहीं हो सका रोडवेज बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में नहीं हो सका रोडवेज बसों का संचालन
विज्ञापन

नहीं हो सका। गंगोत्री मार्ग पर केवल छोटे वाहनों को ही भेजा जा रहा है। संपर्क संपर्क मार्गों से वाहन देवप्रयाग, श्रीनगर पहुंच रहे हैं।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग करीब पांच दिन से बंद चल रहा है। गंगोत्री मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोलने के बाद, भद्रकाली से छोटे वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से रोडवेज डिपो की आय में करीब दो लाख रुपये प्रतिदिन की कमी आई है। बदरीनाथ राजमार्ग के बंद होने से कुछ छोटे वाहन नरेंद्रनगर चंबा होते हुए श्रीनगर पहुंचे। कुछ वाहन गरुड़चट्टी, गैंडखाल, जाखणीखाल, दाबड़, खंडकांडी, ब्यासघाट से देवप्रयाग पहुंचे। वहीं जयहरीखाल, लैंसडौन, बीरोंखाल थलीसैंण जाने वाले वाहन गैंडखाल, सिलोगी, गूमखाल होते हुए आगे निकले। दिनभर सिलोगी गूमखाल मोटर मार्ग और जाखणीखाल कौडियाला ब्यासघाट मोटरमार्ग पर वाहनों की आवाजाही होती रही। यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती ने बताया कि गंगोत्री राजमार्ग पर केवल छोटे वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

रायवाला से गुमानीवाला तक जाम ही जाम
रानीपोखरी में जाखन नदी में बने मोटरपुल केदो हिस्से ढहने के बाद पुलिस की ओर से वाहनों को नेपाली फार्म डायवर्ट करने से हाईवे पर सुबह से शाम तक जाम लग रहा है। रविवार को स्थिति यह थी कि रायवाला से नेपाली फार्म, श्यामपुर पुलिस चौकी, गुमानीवाला बाइपास सहित श्यामपुर पुलिस चौकी से दुुर्गा मंदिर तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। लोगों को अपनी कार से रायवाला से ऋषिकेश पहुंचने में डेढ़ घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें