फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की आईआईटी पहुंचे ऋषिकेश रेड राइडर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश रेड राइडर्स क्लब के साइक्लिस्ट ऋषिकेश से रुड़की आईआईटी पहुंचे। रुड़की में आईआईटी के प्रबंधन संकाय के प्रो. विनय शर्मा ने रेड राइडर्स का स्वागत किया। इस दौरान रेड राइडर्स ने आईआईटी कैंपस का भ्रमण कर विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

रेड राइडर्स क्लब के संरक्षक जयेंद्र रमोला ने बताया कि रविवार सुबह 4:30 बजे सभी राइडर्स ने ऋषिकेश नगर निगम से साइकिल यात्रा शुरू की। सुबह 6:30 बजे वे 175 साल पहले स्थापित हुआ ऐतिहासिक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की कैंपस में पहुंचे। उसके बाद रेड राइडर्स ने करीब 112 किमी का सफ़र तय करके सुबह 11:30 बजे ऋषिकेश पहुंचे। रुड़की के प्रो. विनय शर्मा ने कहा कि साइकिल स्वस्थ रहने के लिये सबसे अच्छा साधन है, साथ ही उससे पर्यावरण का बचाव भी होता है। संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को आवागमन के लिये केवल साइकिल की ही अनुमति है। रेड राइडर्स डा. अपूर्व त्रिवेदी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक समृद्ध और हरित वातावरण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। साइकिल का इस्तेमाल उस दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। जो न केवल वातावरण के लिए अच्छा है, बल्कि स्वास्थ के लिए भी हितकारी है। साइकिल यात्रा में जितेंद्र बिष्ट, नीरज शर्मा, दीपक नेगी, मनीष मिश्रा, बूटा सिंह, डा. नीति, देवेन्द्र राजपूत, कुलदीप असवाल, विक्की प्रजापति, विनायक सूद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें