डोईवाला में अतिक्रमण हटवाती नगर पालिका की टीम।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। नगर पालिका की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों द्वारा नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान एक दुकान का प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने पर जुर्माना वसूला गया।
उपजिलाधिकारी डोईवाला और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम ने मिल रोड, रेलवे रोड, ऋषिकेश रोड आदि मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान को चलाया। तमाम दुकानदारों ने अपना समान निर्धारित स्थान से कहीं आगे रखा हुआ था। नालियों पर बोर्ड आदि लगाकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। टीम ने काफी समान को जब्त भी कर लिया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने स्वयं अपना समान हटा लिया तो वहीं कुछ का टीम ने हटाकर पीछे कराया। सब्जी रेहड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी सख्ती से हटाया गया। सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने पर एक दुकान से एक हजार जुर्माना वसूला गया है। दुकानदारों से अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए भी कहा जा रहा है।