फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-धंसाव से खतरे की जद में आवासीय भवन

विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के कुकरेतीधार गांव में भू धसाव होने से क्षतिग्रस्त हुआ पुस्ता, खतरे की जद में आवा? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत कुकरेतीधार में अतिवृष्टि के कारण हुए भू-धंसाव व पुस्ता ढहने से एक आवसीय भवन खतरे की जद में आ गया है। जनहानि से बचने के लिए ग्राम पंचायत फल्दाकोट की प्रधान मेनका ने पौड़ी जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से ग्राम प्रधान ने अवगत कराया कि बीते 28 अगस्त को अतिवृष्टि के कारण ग्राम पंचायत फल्दाकोट के खंडगांव कुकरेतीधार में सुभाषचंद्र पुत्र समयराम का आवासीय भवन के समीप भू-धंसाव के कारण पुस्ता ढह गया है। इससे आवासीय भवन खतरे की जद में आ गया है। परिवार बीपीएल है। घर पर उनके वृद्ध माता-पिता, उनकी पत्नी और उनके चार बच्चे रहते हैं। जनहानि को देखते हुए पीड़ित परिवार पड़ोस में ही दूसरे ग्रामीण के घर पर रहकर गुजर बसर कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से आपदा प्रबंधन के तहत पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें