मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम के पास एक गाय टापू में फंस गई। जल पुलिस और मुनिकीरेती पुलिस ने गाय को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
मुनिकीरेती थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार सुबह शीशमझाड़ी में दयानंद आश्रम के पास गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण एक गाय टापू फंस गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची जल और राफ्टिंग गाइडों की मदद से टापू पर फंसी गाय को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।