आईडीपीएल रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला और भाजपा नेता संजय शास्त्री मुख्य अतिथि थे। राजपाल खरोला ने कहा कि आईडीपीएल फैक्टरी की आवासीय कॉलोनी में जो लोग रह रहे हैं। उनके हक मिलना चाहिए। प्रदेश सरकार को उनके पुनर्वास के इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा बड़ी-बड़ी की जा रही है। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। संजय शास्त्री ने कहा कि उनकी मांगों केे शासन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष एके मजूमदार, आनंद सिंह तड़ियाल, रूप सिंह गुसाईं, श्याम सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत आदि थे।
विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर कृष्णानगर और आईडीपीएल कॉलोनी को में रह रहे लोगों को वहां यथावत रहने देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं को शीघ्र पूरा करने, श्यामपुर में फ्लाईओवर बनाने और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की। संवाद
सर्वदलीय समिति मुख्यमंत्री से करेगी मुलाकात
ऋषिकेश। आईडीपीएल बचाओ सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से आईडीपीएल वीरभद्र में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष डॉ. एचएन सिंह ने कहा कि आईडीपीएल फैक्टरी की जमीन की लीज 27 नवंबर को समाप्त हो रही है। यहां रहे कर्मचारियों, कर्मचारियों के आश्रितों, उनकी विधवाओं के पुनर्वास की मांग को लेेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा। बैठक में सुधीर चौधरी, डीपी थापा, एमएच साबरी, आरएस यादव, एसएन दुबे आदि थे।