फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में कामकाज रहा ठप, गेट पर लगा ताला

विज्ञापन
26 उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कार्मचारियों की हड़ताल के कारण बंद पड़ा एआरटीओ कार्यालय। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। परिवहन विभाग का ढांचा बनने के बाद पदों में कटौती के विरोध में एआरटीओ कार्यालय में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण एआरटीओ कार्यालय में दिनभर कामकाज ठप रहा। एआरटीओ कार्यालय में वाहनों से संबंधित काम के लिए आ रहे लोग गेट से ही लौट गए। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की ओर से कार्य बहिष्कार किए जाने से एआटीओ कार्यालय में वाहनों का पंजीकरण, लर्निंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण का काम नहीं हो पा रहा है। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष जनवीर रावत ने कहा कि सोमवार को सचिवालय में वित्त सचिव और परिवहन सचिव के साथ संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जो विफल रही। उन्होंने कहा कि संघ आश्वासन को नहीं मानेगा। जब तक शासनादेश जारी नहीं होता कर्मचारी कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें