फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात के लिए रायवाला पुलिस बनी देवदूत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। किसी निर्दयी ने कुछ घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची को सड़क पर छोड़ दिया। लेकिन कहावत है कि जाको राखे साईंया मार सके न कोय। गश्त पर निकले चीता पुलिस की नजर नजजात पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने नवजात को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

चीता पुलिस के जवान संदीप और सोमवीर रविवार देर रात गश्त कर रहे थे। रायवाला थाना क्षेत्र के नेपाली फार्म के पास उनको सड़क के किनारे कपड़े में कुछ हरकत दिखी। उन्होंने जब कपड़े को खोला एक नवजात बच्ची लिपटी हुई थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रायवाला थाना प्रभारी अमरजीत रावत को दी। उन्होंने थाने से एक वाहन मौके पर भिजवाया। जिसके बाद बच्ची को एसपीएस ऋषिकेश अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जब नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वह स्वस्थ पाई गई। रायवाला पुलिस ने बताया कि जिस अवस्था में बच्ची मिली उससे पता चलता है कि उसने कुछ समय पहले ही जन्म लिया होगा। बच्ची को सड़क पर कौन छोड़ गया। इस पर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें