फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच चौड़ीकरण के विरोध में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भानियावाला व्यापार मण्डल संघर्ष समिति ने भानियावाला में एनएच चौड़ीकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए आजादी से पहले के बाजार को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरनास्थल पर तमाम लोगों ने पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्यारेलाल कोठारी ने कहा कि शासन प्रशासन को मिलकर ऐसा समाधान निकालना चाहिए, जिससे आम जनमानस संतुष्ट हो सके। बताया गया कि भानियावाला बाजार 1947 से पहले का बसा हुआ है। सैकड़ों परिवार की रोजी रोटी और आवास बाजार से जुड़े है। सरकार को जनता की समस्या का संज्ञान लेना चाहिए। रानीपोखरी व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, भाजपा नेत्री कुसुम सिद्धू, पूर्व प्रधान नरेन्द्र नेगी, राजेंद्र बडोनी और संपूर्णानंद ध्यानी आदि ने कहा कि चौड़ीकरण होने से बड़े पैमाने पर बेरोजगारी सामने आएगी। धरनास्थल पर राम प्रसाद थपलियाल, कुंवर सिंह बिष्ट, पूरण सिंह चौहान, रवि तोपवाल, धर्मवीर नेगी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह पंवार और उमेश सिलस्वाल आदि थे। संवाद
चैन स्नेचरों को पकड़ने के लिए खंगाले सीसीटीवी कैमरे
मियांवाला क्षेत्र में महिला से चैन लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। बृहस्पतिवार की सुबह लक्षमण सिद्ध चौकी हर्रावाला में गीतापुरम मियांवाला में एक महिला से दो बाइक सवार युवक चैन छीनकर भाग गए थे। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम सिंह पंवार ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने पूनम चौबे के गले से चैन झपटी है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों ने शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी वारदातों को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें