पंजाब सिंध क्षेत्र विद्यालय के सभागार मेें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ऋषिकेश की ओर से ऋषिकेश की नगर इकाई की घोषणा की गई। इसमें चुनाव अधिकारी विभाग प्रमुख अमित गांधी की ओर से नगर अध्यक्ष प्रवीन रावत, नगर उपाध्यक्ष आदित्य पंवार, अंश, रचित अग्रवाल, नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, नगर सह मंत्री सुनील वर्मा, ज्योत्सना काला, प्रीति रावत, अभिषेक वाल्मीकि, नगर सोशल मीडिया प्रमुख तपेश मंडल, नगर सेवा कार्य प्रमुख आनंद यादव, नगर थिंक इंडिया प्रमुख आनंद पासवान, नगर संस्कृत आयाम प्रमुख आकाश जुयाल, नगर संस्कृत आयाम सहप्रमुख अमित नौटियाल, नगर आंदोलन प्रमुख आकाश निहाल, नगर एसएफडी प्रमुख आशीष कश्यप बनाया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अन्य इकाइयों की भी घोषणा की गई। इसमें वीरभद्र नगर इकाई अध्यक्ष मोहित बहुखंडी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी चौहान, मंत्री शुभम गौड़, सहमंत्री अंकुर अग्रवाल, एसएफडी इकाई प्रमुख अक्षय कांत भट्ट बनाए गए। इस अवसर पर डोईवाला नगर की इकाई की भी घोषणा की गई। इसमें नगर अध्यक्ष हेमचंद रयाल, नगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, ईशान कोठारी, नगर मंत्री अंजली बर्त्वाल, नगर सह मंत्री रजत की घोषणा की गई। ऋषिकेश महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष दीपक कुमार, कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष अनुज पाल, आकाश नौटियाल, आशीष तिवारी, कॉलेज इकाई मंत्री कपिल छेत्री, सह मंत्री मोहित मौर्य, साक्षी, कृष्ण देव मिश्रा, कॉलेज सोशल मीडिया प्रमुख अंकित कुमार, कॉलेज एसएफडी प्रमुख शौर्य प्रताप, कॉलेज आंदोलन प्रमुख अजय, कॉलेज एसएफसी प्रमुख पद पर दीपा भारद्वाज की घोषणा की गई। इसके अलावा जिला सोशल मीडिया प्रमुख अंकुर अग्रवाल, जिला एसएफएस प्रमुख जमील, तहसील संयोजक महेश सेमवाल, जिला एसएफडी प्रमुख वीरेंद्र चौबे को बनाया गया।
इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अरुण राही, प्रदेशमंत्री काजल थापा, गढ़वाल संभाग सह संयोजक विनोद चौहान, शिवानी, नगर विस्तारक आस्था वत्स और रंजन अंथवाल आदि शामिल थे।