फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से होगा बिजली लाइनों का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में चार करोड़ के बजट से विद्युत लाइनों को कायाकल्प किया जाएगा। शहर और देहात क्षेत्र में बिजली पोल, तारों को बदलने के साथ सात नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऊर्जा निगम केेे अधिकारियों सभी अनुरक्षण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार उर्जा निगम के नवनियुक्त अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंदर अग्रवाल से भेंट की। अधिशासी अभियंता ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि ऊर्जा निगम की ओर क्षेत्र में चार हजार करोड़ के अनुरक्षण कार्य किए जाएंगे। शहर और देहात क्षेत्र में 490 नए विद्युत पोल लगाए जाएंगे। जबकि विभिन्न क्षेत्रों में सात नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। हरिपुर कला में 33 केवी और 11 केवी की सभी पुरानी लाइनें बदली जाएगी। जिसकी लंबाई 30 किलोमीटर है। इसके अलावा गीतानगर, मालवीय नगर, शिवाजी नगर आदि क्षेत्रों में 11 केवी लाइन बदली जाएगी, जिसकी लंबाई 12 किलोमीटर है। प्रतीतनगर, तहसील चौक, रेलवे रोड आदि क्षेत्रों में भी 11 केवी विद्युत लाइन को बदलने का कार्य भी किया जाना है, जिसकी लंबाई 12 किलोमीटर है। पुराने जर्जर तारों को बदलने का कार्य शांति नगर, हनुमंतपुरम, गंगानगर आदि क्षेत्रों में भी 12 किलोमीटर लंबाई की 11 केवी के पुराने तारों को बदलकर नई तारे बिछाई जाएगी। उन्होंने इन सभी कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मौके पर उर्जा निगम के उपखंड अधिकारी राजीव कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें