ऋषिकेश। पुलिस जवानों को स्वास्थ्य एवं दुरुस्त रखने के लिए टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में यातायात पुलिस, फायर सर्विस, पीएसी, एसडीआरएफ और थाना मुनिकीरेती पुलिस के जवान योगाभ्यास कर रहे हैं।
सोमवार को आयोजित शिविर में योगाचार्य योगी अमृत राज ने पुलिस जवानां को योगाभ्यास कराया। योगाचार्य ने पहले दिन पुलिस जवानों को ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानी से निजात पाने के लिए विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। योगाचार्य योगीराज ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ड्यूटी 24 घंटे की होती हैं। उन्हें इस दौरान हर समय मानसिक तनाव जैसे कई समस्याओं से ग्रस्त रहना पड़ता है। इनसे कैसे छुटकारा पाया जाए और कौन से योग किस परेशानी के लिए उपयुक्त है। यह सात दिवसीय योग शिविर में जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग के माध्यम से ही स्वस्थ्य शरीर और निरोगी काया संभव है। इस मौके पर थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भंडारी आदि थे।