फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के साथ लोगों को दे रहे स्वच्छता का संदेश

Fri, 04 Nov 2016 01:09 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
स्वच्छता का संदेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
30 अक्तूबर से 9 नवंबर तक स्वर्गाश्रम स्थित वानप्रस्थ आश्रम में डायमंड कंपनी श्री रामकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड सूरत (गुजरात) से आए हुए करीब 1200 सदस्यों के दल ने यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोगों को यात्रा के साथ पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दल के सदस्यों ने डायमंड कंपनी के मालिक गोविंद भाई ढोलकिया के साथ मिलकर स्वर्गाश्रम गंगाघाटों की सफाई की। दल के सदस्यों ने रामझूला गंगाचौक, नावघाट, लक्ष्मीनारायण घाट, गीताभवनघाट, भारतसाधु समाज घाट, परमार्थनिकेतन घाट, वानप्रस्थघाट, वेदनिकेतन गंगाघाटों की सफाई की।

इस दौरान उन्होंने हाथों में झाडू थामकर घाट पर सफाई अभियान चलाया। साथ ही घाटों की धुलाई की। इस दौरान उन्होंने आसपास ठेली, खोखे संचालकों और स्थानीय दुकानदारों को कूड़ा जमा करने के लिए 150 डस्टबिन दिए। स्वच्छता अभियान के दौरान करीब दो कुंटल कूड़ा़ एकत्रित हुआ। जिन्हें नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के कूड़ा वाहन से नपा के कूड़ा स्थल पर एकत्रित किया गया। 
विज्ञापन


डायमंड कंपनी स्वामी गोविंद भाई ढोलकिया ने कहा कि हमारी कंपनी के सदस्य एक परिवार है और हमारा परिवार जहां भी घूमने जाता है। वहां प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की अलख जगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देता है। मौके पर जयंती भाई नरोला, राहुल भाई ढोलकिया, दिनेश भाई नरोला, भावेश, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, माधव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें