फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड एक्सप्रेस का इंजन फेल, ढाई घ्ांटे बाद हुई रवाना

Fri, 04 Nov 2016 01:06 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
हेमकुंड एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्लेटफार्म तीन पर हेमकुंड एक्सप्रेस में जम्मू, कटरा आदि रूट पर जाने वाले यात्री अपने-अपने कोच में निर्धारित सीट पर बैठ चुके थे। एक्सप्रेस ने निर्धारित समय 4.20 पर जैसे ही चलने की तैयारी की, तभी उसका इंजन फेल हो गया। चालक और तकनीशियन ने काफी प्रयास किए, लेकिन इंजन आगे नहीं बढ़ सका। थक हारकर हरिद्वार से दूसरा इंजन मंगवाया गया। तब जाकर करीब ढाई घंटे की देरी से एक्सप्रेस गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफार्म तीन से हेमकुंड एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ती। इंजन के ट्रैक पर ही जाम होने से एक्सप्रेस आगे नहीं बढ़ सकी। स्थानीय रेलवे अधिकारी एक्सप्रेस की ओर दौड़े। चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि तकनीकी खराबी के चलते इंजन फेल हो गया है।

रेलवे के तकनीशियन ने तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त करने की कोशिश, लेकिन सफलता नहीं मिली। एक्सप्रेस विलंब होने से यात्री शोर मचाने लगे। यात्रियों के गुस्से को भांपते हुए हरिद्वार से नया इंजन मंगवाया गया।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा ने बताया कि नया इंजन जोड़ने के बाद हेमकुंड एक्सप्रेस को शाम करीब 6.45 मिनट पर रवाना किया गया। बताया कि मामले से रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें