चौरासी कुटिया में सफाई करते वनकर्मी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौहरी रेंज स्थित महर्षि महेश योगी की भावातीत चौरासी कुटिया को पार्क प्रशासन के कर्मचारी सजाने में जुट गए हैं। पार्क कर्मचारी आश्रम परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई करने में जुटे हुए हैं। यहां बने शौचालय भी दुरुस्त होने लग गए हैं। पैदल मार्ग पर बारिश के पानी में आवागमन के दौरान सैलानी न फिसले इसके लिए मुख्य मार्गों पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर डाला जा रहा है।
शनिवार को अमर उजाला ने चौरसी कुटिया: नाम बड़े और दर्शन छोटे, शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। हरकत में आए पार्क प्रशासन बदहाल बनी चौरासी कुटिया को दुरुस्त करने में जुट गई है। शनिवार को आश्रम में वनकर्मी यहां उगी झाड़ियों की सफाई में जुट दिखे।
गौहरी रेंज अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि मानसून सीजन के चलते आश्रम परिसर में घास और झाड़ियां उग गई हैं। आश्रम परिसर में बनाए गए शौचालयों को दुरुस्त कर दिया गया है। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को अब परेशानी नहीं होगी।