ऋषिकेश। परिवहन विभाग की लाख कोशिश के बाद भी ऑटो विक्रम में ओवरलोडिंग रुक नहीं पा रही है। डोईवाला-ऋषिकेश मार्ग पर खुलेआम ओवरलोडिंग हो रही है। एआरटीओ की चेकिंग करने की जानकारी मिलने पर विक्रम चालक ने जंगल में सवारी उतार दी।
डोईवाला ऋषिकेश मार्ग पर विक्रम में 10-10 सवारियां बिठाई जा रही हैं, जबकि विक्रम छह प्लस वन कुल सवारी में पास है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव बड़कोट रेंज कार्यालय के पास दोपहर करीब एक बजे वाहनों की जांच कर रहे थे, इस दौरान ऋषिकेश की ओर से रानीपोखरी डोईवाला जा रहे विक्रम चालक को आगे बैंड पर एआरटीओ द्वारा वाहनों की जांच करने की सूचना मिली तो विक्रम चालक ने सातमोड़ के आगे मंदिर के पास मोड़ पर विक्रम को रोक दिया। इस विक्रम में जो चार सवारी अतिरिक्त बैठी थी उन्हें विक्रम से नीचे उतार दिया। उसके बाद विक्रम चालक एआरटीओ की गाड़ी का गुजरने का इंतजार करने लगा। करीब 20 मिनट पर जब एआरटीओ प्रवर्तन की गाड़ी गुजरने तक विक्रम चालक ने सवारियों को बिठाया, फिर आगे रवाना हुआ। वहीं आररटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं होगी, जो भी वाहन अधिक सवारी बैठाएगा उसका चालान किया जाएगा।