फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में रस्सी बांधकर पेड़ काटने का किया विरोध

विज्ञापन
हरिद्वार रोड पर पेड़ों को न काटने का विरोध करता व्यक्ति। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। वन विकास निगम की ओर से हाईवे के चौड़ीकरण के लिए काटे जा रहे पीपल के पेड़ को बचाने के लिए व्यक्ति पंजाब सिंध इंटर कॉलेज के बाहर आ धमका। वन विभाग निगम द्वारा पेड़ की लॉपिंग के दौरान टहनियों को खींचने के लिए लाए गए रस्से को अपने गले में लगाकर पेड़ काटने का विरोध करने लगा। सूचना के बाद एनएच के इंजीनियर और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बैंक से सेवानिवृत कर्मचारी हेमंत गुप्ता हरिद्वार मार्ग पर पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के बाहर गले में रस्सी डालकर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि वह विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पेड़ों को काटने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश की जानी चाहिए। यह पेड़ करीब 100 साल से अधिक आयु का है, इसके काटने की बजाय उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। उन्होंने बताया कि वह इस बाबत वह पहले भी वन विभाग को प्रस्ताव दे चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला और पुलिस की टीम उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें