फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी करने वाला भगोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
11 मुनिकीरेती पुलिस की गिरफ्त में ओएलएक्स पर ठगी का आरोपी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऑनलाइन शापिंग के बहाने ठगी करने वाले इनामी भगोड़े को मुनिकीरेती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ओएलएक्स के जरिए लोगों से ठगी करता है। पकड़ में न आ पाने के कारण उसपर ईनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राम किशोर सकलानी ने बताया कि डेढ़ साल पहले योगेश उनियाल निवासी ढालवाला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के अनुसार उसने ओएलएक्स पर एक मोबाइल की फोटो देखकर उसके विक्रयकर्ता के दिए मोबाइल नंबर पर वार्ता की और 9300 की धनराशि ऑनलाइन भेज दी। जब डिलीवरी हुई तो डिब्बे में पत्थर मिला। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन की तो तारीफ खान उर्फ रोडा पुत्र हमीद उर्फ चटनी निवासी रसूलपुर भरतपुर राजस्थान का नाम सामने आया। आरोपी के घर पर पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए कई बार गईं। इसके बावजूद गिरफ्तारी में कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने उसके घर भरतपुर जाकर कुर्की की थी। आरोपी मंगलवार को तहरीरकर्ता से मिलने पहुंचा। इसकी सूचना पुलिस को लग गई और तहरीरकर्ता के घर से आरोपी तारीफ खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें