ऋषिकेश। रायवाला, ऋषिकेश आदि स्थानों पर छोटी-छोटी बाइट बनाकर ऊंचे दामों में स्कूल व कॉलेज के बच्चों को चरस बेचने वाला तस्कर थाना रायवाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। थाना पुलिस ने आरोपी के पास से 230 ग्राम चरस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना में एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है।
थाना पुलिस ने बताया कि बीते बुधवार देरशाम आनन्दोत्तसव आश्रम तिराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान देवीदत्त भट्ट निवासी गंगा सूरजपुर कॉलोनी, हरिपुरकलां थाना रायवाला को रोककर चेक किया तो पुलिस को अधेड़ के पास 230 ग्राम चरस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह चरस को नदी किनारे तट पर भांग के पत्तों से बनाता है। इसे बनाने के बाद वे इसे ऋषिकेश, रायवाला आदि स्थानों पर छोटी-छोटी बाइट बनाकर ऊंचे दामों में स्कूल व कॉलेज के बच्चों को बेचता है।