फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण को लगी शक्ति, मारा गया मेघनाद

विज्ञापन
भरत विहार में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। भरत विहार में आयोजित रामलीला में 13 वें दिन कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप और मेघनाद वध का मंचन किया। कलाकारों की ओर से इस शानदार अभिनय का मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर।
विज्ञापन

श्रीभरत रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में रावण का पुत्र मेघनाद लक्ष्मण के साथ युद्ध करता है। युद्ध में वह लक्ष्मण को अपनी शक्ति से मूर्छित कर देता है। युद्ध में भाई को बेहोश देख राम बहुत विलाप करते हैं। विभीषण के दिखाए मार्ग से हनुमान लंका के सुसेन वैध को लाते हैं। सुसेन वैध उन्हें संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। हनुमान लक्ष्मण को स्वास्थ्य करने के लिए पूरी संजीवनी का पहाड़ ही उठाकर ले आता है। संजीवनी वूटी से लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त हो जाती है। उसके बाद वे दोबारा मेघनाद से युद्ध करने के लिए रणभूमि में जाते हैं। जहां लक्ष्मण के वाणों से रावण का पुत्र मेघनाद का वध हो जाता है। इस पूरे दृश्य को देख दर्शक भावविभोर हो गए। रामलीला में सुशीलपाल राम, विपिन पंवार लक्ष्मण, सीता शिवानी वर्मा और रोशनलाल हनुमान, विजय कुमार गोस्वामी रावण का अभिनय कर रहे हैं। इस मौके पर कुंवरपाल प्रजापति, महेश कुमार प्रजापति, मित्रपाल प्रजापति, सागर गोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें