12 एम्स में काली पट्टी बांध कर विरोध करते नर्सिंग स्टाफ।
- फोटो : RISHIKESH
एम्स में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स ने एम्स प्रशासन की अनदेखी एवं नर्सेज की लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। एम्स में सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने काली पट्टी बांधकर काम किया। 21 दिसंबर को नर्सिंग ऑफिसर्स ने एम्स प्रशासन के खिलाफ आक्रोश रैली निकालने की घोषणा की है।
सोमवार को एम्स परिसर में नर्सिँग ऑफिसर्स ने विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर एम्स प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। नर्सिंग ऑफिसर्स ने कहा कि बीते एक सप्ताह पहले एम्स प्रशासन को विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन एम्स प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। कहा जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे एम्स प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर श्रीनाथ, दानिश, महिपाल, अखिलेश उनियाल, अमिता, मनीष चौधरी, लोकेंद्र, एलविन, प्रशान्त, महेंन्द्र खर्रा आदि शामिल थे।
मनोज राणा