फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी और पिता का नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत गंगा और हेंवलनदी के संगमस्थल फूलचट्टी में गंगा में बहे पिता और पुत्री का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ ढालवाला, थाना लक्ष्मणझूला पुलिस और जलपुलिस उनके खोजबीन में रेस्क्यू अभियान में जुटी रही। लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि मंगलवार को रेस्क्यूटीम ने फूलचट्टी से लेकर बैराज जलाशय तक सघन रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन पिता और बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चला है। रेस्क्यू अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि बीते सोमवार को गुजरात का एक परिवार के छह सदस्य ऋषिकेश घूमने आए थे। नीलकंठ मंदिर में घूमने के बाद सभी लोग गंगा और हेंवल नदी के संगम स्थल फूलचट्टी की ओर घूमने चले गए। परिवार के सभी लोग गंगा में आचमन कर रहे थे, इस दौरान सोनल (18) वर्ष पुत्री अनिलभाई निवासी प्रेम कालोनी, गांधीग्राम थाना, राजकोट गुजराज का पैर फिसल गया। जिससे बचाने के चक्कर में उसके पिता अनिलभाई (42) पुत्र धीरुभाई, और नानी तरुवेन (52) धर्मपत्नी रमेश पटी निवासी प्रेम कालोनी, गांधीग्राम थाना, राजकोट गुजराज भी गंगा के तेज बहाव में बह गए। बीते सोमवार देरशात तरुवेन का शव थाना मुनिकीरेती पुलिस ने नीमबीच तपोवन से बरामद कर लिया था। लेकिन सोनल और अनिलभाई को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें