फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर तीर्थनगरी जमकर बरसा धन

विज्ञापन
बाजारों में धनतेरस के अवसर पर आभूषण खरीदते लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। धनतेरस पर तीर्थनगरी के बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तनों, साज सज्जा और मोबाइल की दुकानों में खरीदारी के लोगों भीड़ लगी रही। बाजारों में इस कदर भीड़ थी कि कई जगह जाम कि स्थिति बनी रही। शहर में धनतेरस में करोड़ों रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोनाकाल के बीच एक बार फिर तीर्थनगरी का बाजार चमक उठा। बाजारों में सुबह 10 बजे से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर तक देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, झंडा चौक, मेन बाजार, गोल मार्केट, घाट रोड, तिलक रोड, रेलवे रोड, थलवाल मार्केट, श्यामपुर, रायवाला बाजार, गुमानीवाला बाजार ग्राहकों से पटे नजर आने लगे। जबरदस्त भीड़ के चलते सड़क पर वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों को निकलने में काफी मशकक्त करनी पड़ी। गढ़वाल ज्वैलर्स के संचालक हितेंद्र पंवार ने बताया कि सराफा कारोबार में पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। उन्होंने बताया कि लोगों हल्के सोने के आभूषणों को काफी पसंद कर रहे हैं। भगवान गणेश और लक्ष्मी की आकृति अंकित सोने चांदी के सिक्कों की काफी डिमांड है। सराफा व्यापारियों के मुताबकि बाजार में करीब पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान है। आटो गैलरी के संचालक अलक्षेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक के खरीदारी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो सालों के मुकाबले कारोबार बढ़ा है। ऑटोमोबाइल कारोबारियों ने करीब छह करोड़ के कारोबार का अंदाजा लगाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ रही। इंडिया विजन इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमोद यादव ने बताया कि सबसे अधिक डिमांड एंड्राइड स्मार्ट एलईडी टीवी की है। जबकि डबल डोर फ्रिज मांग की काफी बिक्री हुई है। वहीं सावन मोबाइल वर्ल्ड के संचालक अनूप ने बताया कि विभिन्न कंपनियों के एड्राइंड फोन की नई रेंज की डिमांड काफी है। मोबाइल कोरोबारियों के मुताबिक करीब तीन करोड़ के करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। बर्तन की दुकानों में स्टील और तांबे के बर्तनों की जबरदस्त बिक्री हुई। बर्तन भंडार के संचालक उत्कर्ष बंसल ने बताया कि स्टील के बर्तनों की सबसे अधिक खरीदारी हुई। इसके अलावा तांबे की बोतलों और ग्लास की भी काफी मांग थी। बर्तन कारोबारियों क मुताबिक करीब 2.5 करोड़ का कारोबार का अनुमान है। व्यापारियों के अनुसार कपड़े बाजार डेढ़ करोड़, साज सज्जा और फर्नीचर और अन्य कोरोबार में करीब चार करोड़ का कोरोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें