फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में गंभीर नहीं नगर निकाय

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने को लेकर नगर निगम ऋषिकेश और नगर पालिका मुनिकीरेती गंभीर नहीं हैै। इन क्षेत्रों में खुलेआम पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक साल पहले नगर निगम ऋषिकेश में पॉलिथीन का प्रयोग 90 प्रतिशत तक बंद हो गया था। जिन स्थानों पर नगर निगम की टीम को पॉलिथीन के प्रयोग होने की सूचना मिलती थी, उन पर टीम तुरंत जाकर कार्रवाई करती थी। सहारनपुर से पॉलिथीन लेकर आ रही यूटीलिटी को दो बार पकड़ा गया। यूटीलिटी संचालक पर भारी भरकम जुर्माना लगाकर पॉलिथीन जब्त की गई। सब्जी की दुकानों, ठेलियों, परचून की दुुकानों, गारमेंट्स की दुकानों में पॉलिथीन लगभग बंद सा हो गया था। अब एक बार फिर शहर में खुलेआम पॉलिथीन का प्रयोग शुरू हो गया है। अब न तो सहारनपुर से पॉलिथीन लेकर आ रही है यूटीलिटी को पकड़ा जा रहा है और न ही पॉलिथीन की होलसेल की दुकानों पर छापा मारा जा रहा है। यही स्थिति नगर पालिका मुनिकीरेती की है। पालिका क्षेत्र में भी खुलेआम पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है। पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए भले ही नगर पालिका प्रशासन ने मुनादी कर दी हो, लेकिन अब भी रामझूला, खारास्रोत, चौदह बीघा, कैलाश गेट, ढालवाला में सब्जी की दुकानों, परचून की दुकानों, मीट की दुकानों में पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है।
क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए मुनादी करा दी गई है। जिन स्थानों पर पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है, वहां पर दुकानदारों का चालान काटा जा रहा है। जल्द ही क्षेत्र पॉलिथीन मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

-तनवीर मारवाह, ईओ नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला
शहर में पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित है। यदि कहीं पर पॉलिथीन के प्रयोग होने की सूचना मिलती है तो निगम की टीम क्षेत्र में जाकर चालान काटती है। जल्द ही अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

-जीसी गुणवंत, मुख्य नगर आयुक्त ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें