फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शहीद सत्ये सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़ा गांव, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

Sun, 04 Aug 2024 11:50 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश

सार

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर उनके निवास अठुरवाला लाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मंजर देख सभी लोग भावुक हो गए। 
विज्ञापन
शहीद सत्ये सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर उनके निवास अठुरवाला लाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मंजर देख सभी लोग भावुक हो गए। 

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट बलिदान हो गए थे । वह मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले सात साल से अठुरवाला में रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर सेवा के अधिकारियों द्वारा बलिदान के परिजनों को सूचना दी गई कि सत्ये सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Jollygrant: पेट्रोलिंग के दौरान जम्मू कश्मीर के तंगधार में बलिदानी हुए सत्ये सिंह बिष्ट, परिवार में पसरा मातम

उनके परिवार में उनकी पत्नी संगीता (42) पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। बलिदानी के परिवार में दो बहन और एक भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें