फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एआरटीओ कार्यालय में दो घंटे कार्य बहिष्कार, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I12 बजे बाद शुरू हुआ कामकाज
I
Iपरिवहन विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने 10 से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। रखा। इससे एआरटीओ कार्यालय में वाहनों, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी से संबंधित काम कराने के लिए आए लोगों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 12 बजे से काम शुरू हो पाया।
I
Iरुद्रप्रयाग में 15 जून को दिल्ली के टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी। शासन की ओर से इस मामले की जांच की गई थी। जिसमें ब्रह्मपुरी परिवहन चौकी में तैनात दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iदोनों कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इससे एआरटीओ कार्यालय में डीएल बनाने, वाहनों की फिटनेस, टैक्स जमा कराने, आरसी जारी होने का काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

I
Iसंघ 24 जुलाई को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर चुका है। कार्य बहिष्कार करने वालों में ऋषिकेश शाखा अध्यक्ष दीपक पांडे, अनूप लिंगवाल, कमल प्रसाद गौड़, शेखर सैनी, बरखा, हरीश भद्री, सुरेश कोटनाला, पवन भट्ट, सोनू राणा, मनीषा, रामगोपाल आदि शामिल रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें