फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित होने पर मेधावी छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सूर्य किरण सोसाइटी की ओर से उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सोसायटी की ओर से छात्रों को 45 सौ रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रावत ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर ही एक ऐसी शिक्षण संस्था है जो शिक्षा के साथ संस्कार भी दे रही है। वार्षिक परीक्षाफल छात्र के जीवन का महत्वपूर्ण आंकलन होता है, इससे छात्र को जहां एक ओर अपनी मेहनत की समीक्षा करनी होती है, वहीं शिक्षक यह समझ पाते हैं कि सम्बंधित छात्र को किस विषय में कितनी मेहनत करवाई जाए।
इस मौके पर हर गोपाल अग्रवाल, दीपक तायल, शिशुपाल सिंह, अलख नारायण, नवल कपूर, सीबी हटवाल, टीवीएस रावत, कपिल गुप्ता, गिरीश चंद, शैलेंद्र अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें