फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीडीए ने गंगा किनारे बन रहे आश्रम को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने चंद्रेश्वरनगर में एनजीटी के आदेश को धता बताकर गंगा किनारे बनाए जा रहे एक आश्रम को सील कर दिया है। आश्रम निर्माणकर्ता को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। लेकिन नोटिस के बावजूद आश्रम का निर्माण कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

एमडीडीए के सहायक अभियंता सुनील गुप्ता ने बताया कि चंद्रेश्वरनगर में गंगा किनारे एक आश्रम का निर्माण चल रहा था। आश्रम का निर्माण गंगा के 200 मीटर के दायरे में हो रहा था। इसके साथ निर्माणकर्ता ने एमडीडीए से आश्रम का नक्शा भी पास नहीं कराया था। पूर्व में एमडीडीए ने निर्माणकर्ता को तत्काल आश्रम का निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस जारी किया था। कुछ समय तक आश्रम का निर्माण बंद भी रहा। मंगलवार को आश्रम का निर्माण कार्य फिर शुरू होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच आश्रम को सील कर दिया। सहायक अभियंता सुनील गुप्ता ने बताया कि दोबारा निर्माण शुरू करने पर निर्माणकर्ता को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निर्देशों के उल्लंघन करने पर आश्रम निर्माणकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया जाएगा। टीम में अवर अभियंता अनुज पांडेय, सुपरवाइजर एसएन भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें