फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगनगरी आए तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक योगनगरी पहुंच रहे है। लेकिन बिना तैयारी के आने वाले पर्यटकों को विभिन्न समस्याओं का जूझना पड़ रहा है। योगनगरी के द्वार पर पहुंचते ही पर्यटक भयंकर जाम में फंस रहे हैं। कुछ पर्यटकों को होटलों और धर्मशालाओं में कमरे नहीं मिल रहे हैं। वहीं कई बार जंगल कैंप फुल होने के चलते पर्यटकों को निराश लौटना पड़ रहा है। कई बार मौसम खराब होने के चलते पर्यटक ऋषिकेश से सटे पहाड़ों का रुख नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों अगर कुछ बातों का ध्यान रखे तो वे इन तमाम परेशानियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

1. योगनगरी आगमन से पूर्व जंगल कैंप, होटलों और धर्मशालाओं में ऑनलाइन बुकिंग करें। बुकिंग के लिए आप गुगल पर सर्च कर सकते हैं।
2. यात्रा के दौरान कोविड रिपोर्ट, कोरोनरोधी टीकाकरण प्रमाण पत्र और पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखें।
3. राफ्टिंग और रोमांचक गतिविधियों के लिए भी एडवांस बुकिंग की जा सकती है।
4. श्यामपुर चौकी पर पहुंचने के बाद ऋषिकेश बाइपास से आगे का सफर तय करें।
5. निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही वाहन खड़ा करें। सड़कों पर वाहन खड़े करने पर चालान हो सकता है।
6. यात्रा के लिए निकलने से पहले स्थानीय मौसम की जानकारी लें। स्मार्ट फोन में यह सुविधा उपलब्ध रहती हैं।
7. मास्क पहने, सैनिटाइजर प्रयोग समेत सभी कोविड नियमों का पालन करें।
8. बुजुर्गों और बच्चों को सफर में साथ लाने से बचें।
9. संवेदशील गंगा घाटों और झरनों पर स्थान न करें।
10. बिना गाइड की मदद के पहाड़ी क्षेत्रों में अंदरूनी मार्गों पर जाने से बचें। ऋषिकेश में गाइड उपलब्ध हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें