फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने पैरा शूटिंग कोच जयप्रकाश को मेयर ने किया सम्मानित

विज्ञापन
द्रोणायार्य पदक प्राप्त कोच जयप्रकाश नौटियाल का स्वागत करती मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। पैरा शूटिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी जय प्रकाश नौटियाल का मेयर अनीता ममगाईं ने भारतीय पैरा शूटिंग के मुख्य कोच जयप्रकाश के गुमानीवाला स्थित आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। मेयर ने कहा कि जय प्रकाश ने उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर द्रोणाचार्य जैसे विशिष्ट सम्मान हासिल किया है, जो अपने आप में उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस बात ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद विपिन पंत, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, विजेंद्र मोगा, नागेंद्र पोखरियाल, विश्वेश्वरी दत्त भट्ट, भगवती प्रसाद पुरोहित, शक्ति जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें