फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की पूर्व संध्या पर सजे बाजार

विज्ञापन
दीपावली के अवसर पर बाजारों से पटाखे खरीदते लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। दीपावली की पूर्व संध्या पर तीर्थनगरी के बाजार गुलजान नजर आया। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोगों ने स्वदेशी लाइटों की झालरों, मिट्टी के दियों, मोमबत्ती, कैंडिल, फूलों और पत्तियों की झालरों, भगवान लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों और ग्रीन पटाखों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

बुधवार को दीपावली के एक दिन पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, झंडा चौक, मेन बाजार, गोल मार्केट, घाट रोड, तिलक रोड, रेलवे रोड, थलवाल मार्केट, श्यामपुर, रायवाला बाजार, गुमानीवाला आदि बाजारों में भीड़ इस कदर थी कि लोगों को खरीदारी में काफी समय लग रहा था। लोगों ने पूजन के लिए मिट्टी और चांदी के लक्ष्मी और गणेश भगवान की मूर्ति और खील, खिलौन और बतासों की खरीदारी की। मिट्टी के दियों की दुकानों में दिनभर खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसके अलावा कई लोगों ने सुगंधित और आकर्षक डिजाइन वाली कैंडल भी खरीदें। बाजार में इस बार स्वेदशी रंग बिरंगी झालरों और लाइटों की धूम थी। ग्राहक दुकानदार से पूछकर और लाइटों के डिब्बों पर मेड इन इंडिया का लोगों देखकर खरीदारी कर रहे थे। बाजार में इस बार ग्रीन पटाखों को लेकर जबरदस्त क्रेज था। हालांकि ग्रीन पटाखों के दाम काफी थे। लेकिन लोगों ने ग्रीन पटाखों की बढ़िया बिक्री हुई। कपड़ा और सराफा बाजार में लगातार दूसरे दिन भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही थी। इसके दौरान पारंपरिक कुर्ता पैजामा, वास्कोट, साड़ी, डिजाइनर कुर्ती लोगों को खूब भा रहे थे। लोगों ने सोने चांदी के आभूषणों की भी खूब खरीदारी की।
ये पटाखें हैं ट्रेडिंग
बाजार में मैजिक पाइप, खुशी, सुपर सिक्स, कनपटी सेलिब्रेटी, मैजिक अनार, मैजिक कृष्णजाल, शुभ वर्षा, फ्लावर पोस्ट, रंग बरसात, फ्लॉवर पॉट, ग्राउंड चक्र, सुप्रीम कलर, गुडिया पेपर हवाई के अलावा कुछ अन्य वैरायटी के पटाखे शामिल हैं। ग्रीन पटाखे बाजार में 10 रुपये से लेकर 600 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें