फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस न मिलने काली पट्टी बांधकर किया काम

विज्ञापन
एम्स में बोनस न मिलने पर काली पट्टी बांधकर विरोध करता नर्सिंग स्टाफ। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन एम्स ऋषिकेश ने दीपावली का बोनस न देने के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया। नर्सिंग स्टॉफ ने जल्द बोनस जारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलेपमेंट एसोसिएशन एम्स ऋषिकेश ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। नर्सिंग एसोसिएशन डेवलपमेंट एसोसिएशन एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि सभी चिकित्सा संस्थानों में दीपावली पर कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है। लेकिन एम्स ऋषिकेश प्रशासन ने अब तक बोनस जारी करने का आदेश जारी नहीं किया है। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता के बावजूद एम्स प्रशासन अड़ियल रवैए अपनाए हुए हैं। प्रकाश चंद मीणा ने कहा कि अगर जल्द बोनस नहीं मिला आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि एम्स प्रशासन की हठधर्मिता सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें