श्यामपुर खैरी कला स्थित निर्मल आश्रम ज्ञानदान अकादमी में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ बालक वर्ग में अमनदीप सिंह और वरिष्ठ बालिका वर्ग में रिया शर्मा को विद्यालय का कप्तान चुना गया। कनिष्ठ वर्ग में उत्कर्ष गवाडी को हेड ब्वाय और प्रिया को हेड गर्ल चुना गया। चुने गए प्रतिनिधियों को बैच प्रदान किए गए।
सोमवार को विद्यालय प्रबंधक संत जोध सिंह महाराज, रायवाला कैंट के ब्रिगेडियर योगेश बत्रा, थाना रायवाला उप निरीक्षक नीरज त्यागी, बॉलीवुड अभिनेता गिरिजा शंकर और मुकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्रों ने शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी। इंटरमीडिएट की छात्रा सुरभि के नेतृत्व में प्रहलाद, श्रवण, लव और कुश सदन की ओर से परेड निकाली गई। जिसे मुख्य अतिथियों ने सलामी दी। ब्रिगेडियर योगेश बत्रा ने स्कूल कप्तान बालक वर्ग में अमनदीप सिंह, बालिका वर्ग में रिया शर्मा, स्कूल खेल कप्तान बालक वर्ग में दीपांशु थपलियाल, बालिका वर्ग में सुकृति प्रसाद और अन्य सदन के सदस्यों को बेच प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता शर्मा, अमृतलाल डंग आदि शामिल थे।