फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला में सस्ते दर पर मिलेगा राजमा

Wed, 13 Jan 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अब उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर राजमा दाल भी मिलनी शुरू हो गई है। परिणाम अच्छे आए तो पूर्ति विभाग उड़द और चना जैसी दालों को भी कम रेट पर देगा। योजना के तहत मंगलवार को डोईवाला की दस सरकारी दुकानों का राजमा की दाल आवंटित की गई।
विज्ञापन


दालों के दाम में उछाल को देखते हुए पूर्ति विभाग ने डोईवाला ब्लॉक से पायलट प्रोजेक्ट के तहत सरकारी राशन की दुकानों में सस्ती राजमा की दाल उपलब्ध कराई है। सरकार की मंशा है कि दामों में उछाल के बावजूद लोगों को सस्ती दरों पर दालें मुहैया हो सके।

इसके लिए विभागीय स्तर पर शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत सबसे पहले राजमा की दाल का सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों तक पहुंचाया गया है। पूर्ति विभाग ने ऊधमसिंहनगर से इसकी खरीद की है और प्रति कार्ड दो किलो दाल दी जा रही है।
विज्ञापन


खुले बाजार में जिस राजमा की कीमत प्रति किलो 120 से अधिक है वहीं सरकारी दुकानों में इसकी दर 70 रूपये प्रति किलो दी जा रही है। डोईवाला, हंसूवाला बुल्लावाला, तेलीवाला, डोईवाला समिति, जौलीग्रांट, मिस्सरवाला, लच्छीवाला, केशवपुरी बस्ती और विस्थापित क्षेत्र की सस्ते गल्ले की दुकानों से उपभोक्ता सस्ती दरों पर दाल ले सकते हैं।


पूर्ति विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत राशन की दुकानों पर कम कीमत पर दालें उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू किया है। पहले चरण में राजमा दाल दी जा रही है। सकारात्मक परिणाम आने पर अन्य दालें भी नियंत्रित दरों पर उपभोक्ताओं को मुहैया कराना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

-विभूति जुयाल, पूर्ति निरीक्षक, डोईवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें