फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो बनने के लिए मुंबई के लिए निकला किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की चकाचौंध से प्रभावित होकर हीरो बनने की चाह लेकर मुंबई के लिए निकला किशोर श्यामपुर पहुंच गया। अकेले घूमते किशोर को देखकर चीता पुलिस को शक हुआ, जब पुलिस ने पूछताछ की तो किशोर ने पूरी कहानी बयां कर दी। कोतवाली पुलिस ने किशोर को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

देहरादून के किशनपुर जाखन, थाना राजपुर निवासी वैभव नौटियाल मसूरी में अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग देखने गया था। किशोर शूटिंग को देखकर इतना प्रभावित हुआ कि उसके सिर पर हीरो बनने का जुनून सवार हो गया। फिर क्या था किशोर मसूरी से सीधा मुंबई जाने की चाह लिए श्यामपुर क्षेत्र पहुंचा। यहां लोगों से 500 रुपये मांगने लगा। इस दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही चीता पुलिस टीम की नजर किशोर पर पड़ी तो उन्होंने उससे बातचीत की। पूछताछ में किशोर ने शूटिंग देखकर हीरो बनने के लिए मुंबई जाने की बात बता दी। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि चीता पुलिस किशोर को श्यामपुर चौकी ले आई। पुलिस ने किशोर के परिजनों से संपर्क किया। आखिरकार पुलिस ने किशोर वैभव नौटियाल को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें