फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: थ्री लेन होगा नया लक्ष्मणझूला पुल, दोनों तरफ दिखेगी केदारनाथ मंदिर की झलक

Mon, 04 Nov 2019 08:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो जितेंद्र सिंह सजवाण, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला पुल का बनाया गया डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में ऋषिकेश के नए लक्ष्मणझूला पुल पर पर्यटकों को केदारनाथ मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। देहरादून की टेक इंस्ट्रक्चरल कंसलटेंट कंपनी ने झूला पुल की संरचना का खाका तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


कंपनी के डिजाइनर पीके चमोली ने बताया कि इस माह के अंत तक नये झूला पुल की कुल लागत निकालकर इसकी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को भेजे जाने की उम्मीद की जा रही है। अनुमानित लागत करीब 40 करोड़ है। लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर ने नये लक्ष्मणझूला पुल के निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है।

शासन ने लोक निर्माण विभाग को महाकुंभ शुरू होने से पूर्व नये झूला पुल के निर्माण के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग नये झूला पुल के लिए पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। पुल के डिजाइन का जिम्मा डिजाइन टेक इंस्ट्रकचरल कंसलटेंट कंपनी को सौंपा गया है।
विज्ञापन


पुल के डिजाइनर पीके चमोली ने बताया है कि लक्ष्मणझूला पुल का डिजाइन पर्यटकों की आस्था को ध्यान में रखकर बनाया गया है, साथ ही इसमें मजबूती का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मणझूला पुल पर पर्यटकों को केदारनाथ मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। केदारनाथ मंदिर 100 फीट ऊंचा होगा। झूला पुल पर चलने वाले वाहन मंदिर के अंदर से होकर आवाजाही करेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

थ्री लेन का होगा नया लक्ष्मणझूला पुल

नया लक्ष्मणझूला पुल थ्री लेन का होगा। इसमें दोनों किनारों से पैदल यात्रा और बीच से वाहनों की आवाजाही की जा सकेगी। पुल के डिजाइनर चमोली ने बताया कि 130 मीटर लंबे झूला पुल में पैदल साइड की चौड़ाई 6 फीट और बीच मार्ग की चौड़ाई 8 फीट रखी गई है। बीच वाले मार्ग पर छोटा चौपहिया वाहन भी जा सकेगा।

पुल से होंगे ऋषिकेश के दर्शन
नये लक्ष्मणझूला पुल पर केदारनाथ मंदिर के दोनों किनारों पर लिफ्ट लगेगी। इसमें बैठकर 20 मीटर ऊपर मंदिर के शीर्ष छोर तक पहुंचा जा सकेगा। यहां से दूरबीन के माध्यम से ऋषिकेश को निहारा जा सकेगा। डिजाइन में पुल की मजबूती के साथ आस्था का बेहतरीन समन्वय बनाने की कोशिश की गई है।

पैदल मार्ग के डेक पर लगेगा कांच
पीके चमोली ने बताया कि झूला पुल पर पैदल यात्रा के लिए बनाए जाने वाले दोनों छोर के डेक पर कांच लगाया जाएगा। दोनों किनारों पर बनने वाले फुट पाथ (डेक) के दोनों ओर तीन-तीन फुट चौड़ाई में कांच लगाए जाएंगे। डिजाइनर के मुताबिक पूरी संरचना शासन को भेजी जाएगी। इसमें यदि शासन चाहे तो फेरबदल भी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें