फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के हॉस्टल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। एम्स प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कमरे के अंदर से कुछ दवाइयां व इंजेक्शन बरामद हुए हैं। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना बीते 13 सितंबर देर रात की है। एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश के लॉ ऑफिसर प्रदीप पांडे ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि एम्स हॉस्पिटल के हॉस्टल के एक जूनियर रेजिडेंट ने आत्महत्या कर दी है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान डॉ. शिवानंद बौन 26 पुत्र बचकान्त बौन, निवासी 28/8527 गंगा कॉलोनी बसवाकल्याण जिला बिदार कर्नाटक, हाल- जूनियर रेजिडेंट की है। डॉ. शिवानंद एम्समें एमबीबीएस के अंतिम वर्ष का छात्र था। पुलिस को घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार को मृतक की एम्स में ड्यूूटी थी। ड्यूटी पर न पहुंचने के कारण उसके दोस्तों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दोस्तों ने इसकी सूचना एम्स प्रशासन को दी। अनहोनी की आशंका के चलते सभी उसके कमरे की ओर दौड़े। लेकिन उसका दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसका कमरा खुला तो वह कमरे के अंदर डॉ. शिवानंद मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें