फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार में रात नौ से सुबह आठ बजे तक प्रवेश करेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
त्योहारी सीजन को लेकर कोतवाली में विक्रम, आटो, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक लेते सीओ डीस - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। दीपावली की तैयारियों को लेकर सीओ डीसी ढौंडियाल ने कोतवाली में टैक्सी मैक्सी, ऑटो-विक्रम, ट्रक और ई रिक्शा संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में सीओ ने त्योहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बैठक के दौरान सीओ डीसी ढौंडियाल ने कहा कि त्योहारी सीजन के चलते मुख्य बाजार जाम से पैक हो जाता है। ऐसे में भारी वाहन, टैक्सी मैक्सी, ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा बेतरतीब तरीके से खड़े होकर यातायात में रुकावट पैदा करते हैं, वे अपने वाहनों को मुख्य बाजार और आंतरिक सड़कों पर आडे-तिरछे खड़े करते हैं। जिससे बाजार में दिनभर जाम लग जाता है। जाम से निजात दिलाने के लिए उन्होंने ऑटो-विक्रम संचालकों को अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करने के निर्देश दिए। सीओ ने कोयलघाटी से आने वाले वाहनों को कोहली अस्पताल तक ही आने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने रात के नौ सुबह आठ बजे तक मुख्य बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश की बात की है। इसके अलावा उन्होंने सभी वाहन संचालकों को अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के निर्देश दिए हैं। सीओ ने कहा कि आईएसबीटी से गढ़वाल मोटर परिवहन की आने जाने वाली बसों का रुट आईएसबीटी से नटराज होते हुए बाईपास मुनिकीरेती के लिए रवाना होंगी। घाट चौक के पास विक्रम ऑटो स्टैंड पर एक समय में दो विक्रम और दो ऑटो ही रहेंगे। नटराज चौक से चलने वाले ऑटो रेलवे रोड से होते हुए घाट चौक से दून तिराह होते हएु वापस नटराज चौक पर जाएंगे और बीच में कहीं नहीं रुकेंगे। घाट चौक से लक्ष्मणझूला रोड गुरुद्वारा के बीच कोई भी विक्रम ऑटो नहीं रुकेगा, जयराम आश्रम के पास टैक्सी स्टैंड पर सभी वाहन रोड से पीछे दीवार से सटाकर खड़ी की जाएगी, मंडी की ओर से आने वाल ई-रिक्श पुरानी चुंगी से अंदर जाकर कोहली मार्केट से बाहर आएगी और मंडी की ओर वापस चली जाएगी, ऋषिकेश शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दर्शन काला, संजय शर्मा, विरेंद्र सजवाण, सोहनलाल, ओमप्रकाश यादव, राधेश्याम व्यास आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें