फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर डोईवाला में गरजे हरदा

विज्ञापन
01 नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग और महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ नगर में पदयात्रा करते पूर्व मुख? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। कांग्रेस के उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डोईवाला में पदयात्रा कर सरकार से पेराई सत्र से पहले नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रण और रोजगार देने में विफल साबित हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों को लेकर नगर में पदयात्रा की। ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर हॉल से प्रारंभ हुई पदयात्रा नगर चौक, मिल रोड और मिल चौक आदि होते हुए निकली। पदयात्रा प्रारंभ होने से पहले कांग्रेस सेवा दल की ओर से ध्वजारोहण किया गया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से जनता के सवाल उठाए जा रहे हैं। महंगाई से प्रत्येक घर का बजट प्रभावित हो रहा है। रोजगार नहीं मिलने से प्रशिक्षित नौजवान दिशाविहिन हो रहा है। गन्ना किसानों को नया गन्ना मूल्य नहीं बताया जा रहा है। खाद, सिंचाई और बिजली आदि के लिए किसान परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। पदयात्रा में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, महिला सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने भी भाजपा की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
---
विधान सभा के उम्मीदवारों के लगे नारे
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पदयात्रा में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के दावेदारों के समर्थकों ने अपने नेता के जमकर नारे लगाए। दावेदारों के समर्थक अपने अपने जत्थों के साथ चल रहे थे। पदयात्रा के दौरान बीच बीच में नारेेबाजी कर माहौल में उत्तेजना लाने का काम किया। बाद में वरिष्ठ नेताओं द्वारा मुद्दों पर ही नारेबाजी करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

--
भाजपा नेता के आवास पर पहुंचकर सबको चौंकाया
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पदयात्रा के बाद अचानक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर लोधी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी के आवास पर पहुंच गए। बताया गया कि पिछले माह पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मामा के परिवार के कई लोगों की मौत त्यूणी चकराता में एक हादसे में हो गई थी, जिसको लेकर हरीश रावत गए थे, लेकिन भाजपा नेताओं के आवास पर हरीश रावत के जाने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
पदयात्रा में ये हुए शामिल
डोईवाल। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पदयात्रा में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, मनीष नागपाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, पूर्व विधायक सौम्य शौकिन, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल चौहान, धीरेंद्र चौहान, मधु थापा, प्रमोद कपरूवाण, इंद्रजीत सिंह, राहुल सैनी, उम्मेद वोरा, हाजी अमीर हसन, अब्दुल रज्जाक, लक्ष्मण बिष्ट, सुनील सैनी, करतार नेगी और प्रवीण पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें