फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे शनिवार को हुए तीर्थनगरी के विद्यालय बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड पर लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों को निजात दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आदेश का पालन तीसरे शनिवार को हुआ। इस दौरान योगनगरी के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय बंद रहे।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में वीकेंड पर उमड़ने वाले जाम से स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही थी। ऑटो, रिक्शा और स्कूली बसों में बच्चों को कई घंटे जाम में फंसना पड़ रहा था। जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बीते 24 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर शनिवार को तीर्थनगरी में संचालित सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को बंद करने की मांग की थी। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने बीते 30 अप्रैल से शनिवार को योगनगरी के सभी विद्यालयों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेश प्राप्त न होने पर शनिवार को भी विद्यालय खुले रहे।
आदेश के बाद शनिवार को विद्यालय खुलने की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हरकत में आए शासन प्रशासन ने अब शनिवार को योगनगरी में संचालित सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके चलते विद्यालयों में केवल कार्यालय खुले रहे। उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने पर आरपीएस, मॉडर्न स्कूल, हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, श्रीभरत मंदिर पब्लिक स्कूल आदि विद्यालय बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें