फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बार विधायक ने मां ने प्रेमचंद को लगाया तिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार चौथी बार ऋषिकेश के विधायक बने प्रेमचंद अग्रवाल का उनके गृह क्षेत्र डोईवाला पहुंचने पर उनकी मां धर्मो देवी ने तिलक लगाकर स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया। इसके बाद कई लोगों ने उनका माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

चौथी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश जाते समय डोईवाला में रुके। यहां तमाम स्थानीय लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनकी माता धर्मो देवी ने निर्वाचित हुए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को तिलक लगाकार शुभकामनाऐं राज्य हित में काम करने को कहा। उनके परिवार के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके बडे भाई ताराचंद अग्रवाल,छोटे भाई ईश्वरचंद अग्रवाल, विनय कंडवाल,मनोज कांबोज, राहुल अग्रवाल, भारत गुप्ता,मनुज गुप्ता, सोनू गोयल, प्रकाश कोठारी, सुबोध जिंदल आदि मौजूद थे। संवाद
विधायक बृजभूषण बने थे नामांकन के अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार
विधानसभा में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक बृजभूषण गैरोला विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी घोषित किए गए थे। कई दावेदारों को पछाड़कर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की पहली पंसद होने के कारण पार्टी ने उनके टिकट थमाया था। हॉट सीट रही डोईवाला में पहले भाजपा किसी बड़े चेहरे को उतारने के पक्ष में थी। लेकिन इसी बीच कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में से ही किसी को प्रत्याशी बनाने के लिए आवाज उठाई। पार्टी हाईकमान ने अंतिम दिन की रात को बृजभूषण गैरोला का नाम फाइनल कर दिया था। संवाद
विज्ञापन

मतगणना में पल पल की खबर लेते रहे लोग
विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर लोग सुबह से ही टीवी सेटों से चिपके रहे थे। इस बार निर्वाचन आयोग की ओर से इंटरनेट की वेबसाइट पर भी आंकडे अपलोड करने से लोग दिन बार मोबाइल से मतगणना की जानकारियों को जुटाते रहे। नगर के बाजारों में दुकानों पर लगे टीवी पर लोग भीड़ लगाकर परिणाम जाने के लिए उत्सुकतापूर्वक खड़े रहे थे। इसके अलावा उम्मीदवारों के मतगणना में भेजे गए एजेंटों के भी फोन क्षेत्र के लोग जानकारियों के लिए घनघनाते रहे। संवाद
तहसील मुख्यालय पर पसारा रहा सन्नाटा
दिन भर व्यस्त रहने वाला तहसील परिसर बृहस्पतिवार के दिन काउंटिंग डे के कारण सुनसान रहा। तहसील के अधिकांश कर्मचारी मतगणना में ड्यूटी होने के कारण देहरादून चले गए थे। जिसके कारण तहसील में सन्नाटा पसारा रहा। इसके अलावा ब्लाक मुख्यालय और अन्य सरकारी विभाग में भी लोगों की गतिविधियां कम रही। संवाद
मारखम ग्रांट के कार्यकर्ताओं ने दिया सरोपा
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक बृजभूषण गैरोला और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह बाउ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सरोपा भेंट कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जीत मिलने पर पुष्प गुच्छ भेंट किए। इस दौरान जिलामंत्री मनीष नैथानी आदि कई पदाधिकारी मौजूद थे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें