फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर किसान आक्रोशित

विज्ञापन
नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर शुगर मिल के अधिशासी निदेशक को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। पेराई सत्र के शुरू होने से पहले गन्ना किसानों ने सरकार से नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है। कहा कि किसानों को पता होना चाहिए कि मिल में दिए गए उसके गन्ना का मूल्य कितना है। मिल के अधिशासी निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक गुरुद्वारा लंगर हॉल में आयोजित की गई। जिसमें सरकार द्वारा नया गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं करने पर रोष व्यक्त किया गया। इसके अलावा 26 नवंबर को किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की गई। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि गन्ना मिल पेेराई सत्र शुरू कराने की तिथि घोषित हो गई। लेकिन नया गन्ना मूल्य नहीं बताया जा रहा है। सरकार से 450 प्रति क्विंटल देने की मांग है। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार को गन्ना किसानों की भावनाओं के अनुरूप नया गन्ना मूल्य तय करना चाहिए। बाद में किसानों ने शुगर मिल पहुंचकर अधिशासी निदेशक कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की गई। इस दौरान भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा, जिला संयुक्त सचिव याकूब अली, उम्मेद बोरा, जाहिद अंजुम, बलबीर सिंह, कमल अरोड़ा, सरजीत सिंह, हरभजन सिंह, गुरदीप सिंह, हरबिंदर सिंह, रणदीप सिंह, गुरचरण सिंह, रणजोध सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें