ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नटराज चौक स्थित वेडिंग प्वाइंट में लायंस क्लब ऋषिकेश रायल के दीपावली मेले का शुभारंभ किया। मेले में हेल्दी बेबी शो, फैंसी ड्रेस शो, सिंगिंग, नृत्य प्रतियोगिता, योगा शो और ऋषिकेश मास्टर शेफ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहनी की।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मेले सामाजिक समरसता और सद्भावना का संदेश देते हैं। भारत वर्ष में दीपावली ऐसा पर्व है जो धनतेरस से शुरू होकर लगातार पांच दिन तक चलता है। उन्होंने कहा कि हम सब को तीर्थनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें। विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पर्व पर पटाखों आदि का इस्तेमाल न करने की अपील की। कार्यक्रम में लायंस क्लब ऋषिकेश रायल के अध्यक्ष हिमांशु अरोड़ा, सचिव मयंक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित चोपड़ा, अभिनव गोयल, धीरज मखीजा, सुशील छाबड़ा, के के सचदेवा, तानिया सचदेवा, अतुल जैन, नितिन गुप्ता, मानव जोहर, दीपशिखा आदि थे।