फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने की मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर क्रमिक अनशन करती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ब्लाक इकाई की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानेदय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा कराने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों की अनेदखी कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित हुई और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए मानदेय बढ़ाने आदि को लेकर धरना देने लगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष सुनीता राणा के नेतृत्व में क्रमिक अनशन शुरू करते हुए सरकार से तत्काल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का संज्ञान लेने की मांग की। संगठन की ब्लाक अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा ले रही है। सरकार के संज्ञान में सबकुछ होने के बावजूद मांगों की उपेक्षा की जा रही है। कहा कि संघर्ष के माध्यम से मांगों को पूरा कराया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा देवी ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी के साथ काम किया। सभी चुनावों में काम लिया जाता है। समस्या और मांगों को पूरा करने के लिए सरकार चुप्पी साध लेती है। इस दौरान रेणु चौधरी, निर्मला भट्ट, सरला, नीलम रावत, माया, लक्ष्मी, गीता कोठारी, कल्पना, आंनदमयी यादव, गीता नेगी, निशा बिष्ट, सीमा, सोमबाला और सरोजल सोंलकी आदि तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें