फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 करोड़ 81 लाख का टेंडर होने के बाद भी धरातल पर सब शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का प्रतिमंडल बुधवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचा। कार्यालय में उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर उन्हें गांव की सड़कों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित विभाग ने 4 करोड़ 81 लाख का टेंडर भी कर दिए हैं लेकिन धरातल पर सब शून्य है।
विज्ञापन

बुधवार को लोनिवि कार्यालय पहुंचे ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ के ग्रामीणों ने कहा कि वीरचंद्र सिंह गढ़वाली नगर, चोपड़ा फार्म, सामुदायिक भवन रोड, बलजीत फार्म रोड, दिल्ली फार्म और लक्कड़ घाट क्षेत्र की सड़कें लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था के रूप में कई वर्षों पहले बनाई गई थी। जो वर्तमान समय में क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सभी सड़कों के विषय में ग्राम पंचायत की ओर से जुलाई 2021 में अनापत्ति प्रमाणपत्र लोक निर्माण विभाग को दिया जा चुका है। जनवरी 2022 में इन सभी सड़कों के लिए 4 करोड़ 81 लाख के टेंडर भी जारी हो चुके थे लेकिन आज तक विभाग ने इन सड़कों पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया है। नेपाली फार्म से पांडे प्लाट होते हुए यातायात भी गांव के अंदर से जा रहा है। जिस कारण धूल मिट्टी के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान संगीता शांति थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकांत रतूड़ी, दिनेश कुलियाल, सुरेंद्र कुमार राणाकोटी, मुकेश रावत, जीतराम थपलियाल, सुनील चंदोला, मधु पोखरियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें