गंगा में डूबे चंद्रमोहन कुड़ियाल -फाइल फोटो
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के 72 सीढ़ी घाट से एक बुजुर्ग गंगा में कूद गया। परिजनों ने बुजुर्ग के डूबने की आशंका जताई है। परिजनों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन अब तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस को 72 सीढ़ी घाट के पास एक बुजुर्ग के गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी और जल पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस ने गंगा में काफी देर सर्च अभियान चलाया, लेकिन बुजुर्ग कोई अता पता नहीं लगा। घाट के आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में बुजुर्ग गंगा में कूदता हुआ दिख रहा था। वहीं मुनिकीरेती थाना क्षेत्र निवासी अरविंद मोहन कुड़ियाल ने त्रिवेणी घाट पुलिस का बताया कि उसके पिता चंद्रमोहन कुड़ियाल पुत्र स्वर्गीय रामदयाल कुड़ियाल निवासी कुड़ियाल भवन, चीनी गोदाम, चौदहबीघा शुक्रवार सुबह 6.30 बजे से लापता है। जब पुलिस अरविंद मोहन कुड़ियाल को लेकर 72 घाट पहुंची। यहां अरविंद मोहन कुड़ियान ने अपने पिता कपड़ों और छाते की पहचान कर ली। नगर कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया कि पुलिस ने त्रिवेणीघाट से बैराज तक बुजुर्ग की खोजबीन की। लेकिन बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार बुजुर्ग लंबे समय से परेशान थे। शायद इसलिए उसने इतना बड़ा कदम उठाया। शिशुपाल नेगी ने बताया सर्च अभियान अब भी जारी है।
गंगा में डूबे व्यक्ति की खोजबीन करते एसडीआरएफ के जवान।- फोटो : RISHIKESH