श्रावणमास के सोमवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। श्रावणमास के सोमवार को शिवालय शंखनाद और घंटों की ध्वनियों से गुंजायमान रहा। सुबह चार बजे से ही तीर्थनगरी के शिवमंदिर ऊं नम: शिवाय के मंत्रोच्चारण के साथ गूंजने लगे। व्रती लोगों ने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर दूध, घी, दही, मेवा, बेलपत्र, धतूरा, फूल और गंगाजल आदि चढ़ाकर भगवान शिव का अभिषेक किया।
सोमवार को नीलकंठ मंदिर, वीरभद्र महादेव, चंद्रेश्वर मंदिर, सोमेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। लाइन में खड़े लोग एक-एक करके शिवलिंग में जलाभिषेक करते रहे। व्रती लोगों ने मंदिरों के बाहर बैठे फक्कड़ बाबाओं को श्रद्धानुसार अन्न, धन आदि का दान दिया। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।