फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड के प्रचार अधिकारी एनपी जमलोकी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। देवस्थानम बोर्ड के प्रचार अधिकारी नर्मदेश्वर प्रसाद जमलोकी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन पर देवस्थानम बोर्ड के सदस्यों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार रात देवस्थानम बोर्ड के प्रचार अधिकारी नर्मदेश्वर प्रसाद जमलोकी (54) की हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे ब्राह्मण खोली ऊखीमठ के रहने वाले थे। देवस्थानम बोर्ड के केदारनाथ प्रतिष्ठान में इन दिनों तैनात थे। वर्षों से वे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा दे चुके थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गए। कुछ दिन बाद उनके बड़े पुत्र की शादी निश्चित हुई थी।
श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सदस्य विधायक महेंद्र भट्ट, श्रीनिवास, आशुतोष डिमरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान, अनिल शर्मा, शिशुपाल बर्तवाल, सुनील तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, एएस नेगी, राकेश सेमवाल, राजेंद्र चौहान, गिरीश चौहान, गिरीश देवली, आरसी तिवारी, राजकुमार नौटियाल, रमेश नेगी, डॉ. हरीश गौड़, संजय चमोली, विराज बिष्ट, मधुसूदन सुयाल, विनौद नौटियाल, मनोज रावत, रामचंद्र बिष्ट, प्रमोद कैशिव, बल्लभ सेमवाल, बीरेंद्र बिष्ट, संजय कुकरेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें