फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: हरियाणा से लापता व्यक्ति का गंगा में मिला शव, परिजनों ने की शिनाख्त

Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र रमोला ने बताया शनिवार दोपहर को पुलिस को गंगा में अज्ञात शव के बहते दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से बिन बताए निकले हरियाणा निवासी व्यक्ति का शव लक्ष्मणझूला में गंगा में उतरता पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एसडीआरफ और जल पुलिस की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भिजवा दिया है।

विज्ञापन


लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र रमोला ने बताया शनिवार दोपहर को पुलिस को गंगा में अज्ञात शव के बहते दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अनिल कुमार मित्तल पुत्र धन प्रकाश मित्तल निवासी मकान नंबर 77/4, सरस्वती शुगर मिल, यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई। 

मृतक की जेब से एक फोन नंबर भी मिला। जब फोन नंबर पर संपर्क किया गया तो आशु मित्तल ने बताया कि मृतक अनिल कुमार मित्तल उसके पिता है। बेटे आशु ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार को घर से बिना बताए कहीं निकल गए थे। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें